पटाखा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 17 लोगों की दर्दनाक तरीके से जिंदा जलकर मौत, कई मजदूर घायल

By: PalPal India News
April 1, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि। गुजरात के एक पटाखा फैक्ट्री में आग लग गई है, आग इतनी भयानक थी कि कई लोगों के जलकर मौत होने की खबर सामने आ रही है।

अंदाजा लगाया जा रहा कि आग संभवतः जल तापन बॉयलर विस्फोट के कारण लगी है। इस घटना में 17 लोगों की दर्दनाक तरीके से जिंदा जलकर मौत हो गई है। वहीं, आग लगने की सूचना पाकर फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। इसके अलावा, कई मजदूर अभी घायल बताए जा रहे, जिनका इलाज नजदीकी अस्पताल में हो रहा है।

जाने पूरा मामला

मामला बनासकांठा के डीसा जीआईडीसी में आतिशबाजी के गोदाम का है, जहां अचानक आज दोपहर में आग लग गई, फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है। आग लगने के कारण फैक्ट्री का स्लैब भी टूट कर गिर गया, जिसके कारण बचाव काम में बाधा पैदा हो गई और थोड़ी देर के लिए घटना स्थल पर अफरा-तफरी का महौल बन गया। पुलिस सहित प्रशासनिक कर्मियों की एक टीम घटनास्थल पर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *