अपार्टमेंट में लगी भीषण आग, बालकनी से कूदते नजर आए लोग, मौके पर पहुंची दमकल की 7 गाड़िया

By: PalPal India News
April 12, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधिअहमदाबाद के एक अपार्टमेंट में भीषण आग लगने का मामला सामने आया है। आग लगने कारण लोग बालकनी से कूदते नजर आए।

आग लगने की वजह से धुएं का गुबार दूर से ही देखा जा सकता है। वहीं आग की लपटों से हाहाकार मचा हुआ है। आग लगने के बाद पूरे अपार्टमेंट में धुआं भर गया है, जिससे लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस दौरान लोग बालकनी से कूदते भी नजर आए। सूचना मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम भी पहुंच गई। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है। वहीं अपार्टमेंट के अंदर से लोगों को रेस्क्यू कर लिया गया है।

सातवें फ्लोर पर लगी आग

आग लगने की घटना अहमदाबाद के खोखरा इलाके से सामने आई। यहां अचानक से बिल्डिंग के सातवें फ्लोर पर आग लग गई। आग लगने के बाद बिल्डिंग से धुएं का गुबार उठने लगा। आग लगने के बाद लोग अपनी बालकनी से कूदते हुए भी नजर आए। वहीं सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। मौके पर दमकल की सात गाड़ियों को तैनात किया गया था, जिन्होंने 20 मिनट में आग पर काबू पा लिया। धुएं की वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा और लोग बिल्डिंग से बाहर निकलने का प्रयास करते दिखे। फायर ब्रिगेड की टीम ने 18 लोगों को रेस्क्यू किया। बताया जा रहा है कि करीब सवा चार बजे शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *