अपार्टमेंट में लगी भीषण आग, दूर-दूर तक उठीं ऊंची लपटें, बिल्डिंग से कूदने के कारण पिता समेत दो बच्चों की मौत

By: PalPal India News
June 10, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि। अपार्टमेंट के सातवें फ्लोर पर आग लगी है। बिल्डिंग से कूदने के कारण तीन लोगों की मौत हो गई है। इनमें दो बच्चे शामिल हैं। मौके पर फायर ब्रिगेड की कई गाड़िया पहुंची हुई हैं। पुलिस की टीम भी घटना स्थल पर मौजूद है।

दिल्ली के द्वारका सेक्टर-13 में भीषण आग लग गई। ये आग शब्द अपार्टमेंट के सातवें फ्लोर पर लगी हुई है। मौके पर दमकल की 8 गाड़ियां पहुंची हुई हैं। इस हादसे में तीन लोगों की जान चली गई है। बिल्डिंग से कूदने के कारण पिता समेत दो बच्चों की मौत हुई है। बिल्डिंग में आग बुझाने का काम अभी भी जारी है।

आग की घटना से अफरा-तफरी का माहौल

अपार्टमेंट में आग लगने की घटना से अफरा-तफरी का माहौल हो गया। आनन-फानन में पूरे अपार्टमेंट को खाली कराया गया है। इसके बावजूद कुछ लोगों के फंसे होने की आशंका है। इस हादसे में दो बच्चों समेत तीन की मौत हो गई है। मौके पर पुलिस की टीम भी पहुंच गई है।

दूर तक उठीं आग की लपटें

अपार्टमेंट में रह रहे लोगों को अपना सामान जलने की चिंता है। आग की लपटें काफी दूर तक उठती हुई दिखाई दी हैं। आग तेजी से अन्य फ्लोर की तरफ भी फैल रही है। ऐसे में बिल्डिंग के अन्य फ्लोर और पास वाली बिल्डिंग के लोगों को भी डर है कि ये आग की लपटें उनके घर को भी न जला दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *