पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। विश्वकर्मा मौहल्ला स्तिथ मदर टैरिसा स्कूल के पीछे बास के जंगल मे भीषण आग लगने से अफरातफरी मच गई। खबर पाकर मौके पर पहुंचे दमकल दल ने आग पर काफी मशक्कत के बाद काबू पाया। बताया जा रहा है कि रांझी विश्वकर्मा मौहल्ला स्तिथ मदर टैरिसा स्कूल के पीछे बास के जंगल मे भीषण आग लगी। जिससे स्कूल और आसपास हड़कंप की स्तिथि निर्मित हो गई।वही स्कूल प्रबंधन ने तत्काल इसकी सूचना दमकल विभाग को दी सूचना पर पहुचीं दमकल वाहन कर्मियों ने मौके पर पहुचकर आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि समय पर आग पर काबू पाया गया नहीं तो आग स्कूल और रहवासी इलाके में पहुँच जाती। वही आग लगने का कारण अज्ञात बताया जा रहा है।
HIGHLIGTS