पलपल इंडिया प्रतिनिधि। महाराष्ट्र के नागपुर में बीच सड़क पर उस समय सनसनी फ़ैल गई, जब अचानक से एक कार जलने लगी। गनीमत इस बात की रही कि कार में सवार परिवार के सभी लोग समय रहते कार से बाहर भाग गए। यह पूरा मामला नागपुर के जयताला रोड का है।
क्या है पूरा मामला?
हरीश पांडे नाम का शख्स अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ कार से गणेश उत्सव देखने जा रहे थे। तभी रास्ते में अचानक से कार के बोनट से धुआं उठने लगा और तेज गंध आने लगी। स्थिति को भांपते हुए हरीश पांडे ने तुरंत कार रोक दी और सभी को बाहर निकाल लिया। कुछ ही सेकंड बाद कार में आग लग गई और लपटें उठने लगीं। सड़क पर जल रही कार को बुझाने के लिए अग्निशमन विभाग की टीम को बुलाया गया और आग पर काबू पाया गया है। इस आग में परिवार तो सुरक्षित बच निकला, लेकिन अचानक हुए इस हादसे ने लोगों को सदमे में डाल दिया है हालांकि अभी तक कार में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।