वडोदरा शहर में एक सात मंजिला आवासीय इमारत में लगी भीषण आग, 43 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत

By: PalPal India News
March 22, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि। गुजरात के वडोदरा शहर में एक सात मंजिला आवासीय इमारत में शनिवार की सुबह अचानक आग लग गई। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत भी हो गई है। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

आग लगने के इस मामले में 43 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि घटना के समय एक व्यक्ति अपने बिस्तर पर सो रहा था, इसी दौरान आग लग गई। सोने की वजह से ही उसकी मौत हो गई। वहीं घटना के दौरान उसकी पत्नी घर से बाहर गई हुई थी। आस-पास के लोगों ने आग लगने की सूचना दमकल विभाग और पुलिस को दी थी। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पांचवीं मंजिल पर लगी आग

जानकरी अनुसार सयाजीपुरा इलाके में विनायक सोसाइटी की पांचवीं मंजिल पर स्थित एक फ्लैट में आग लगने की घटना हुई। ये घटना सुबह करीब साढ़े नौ बजे शॉर्ट सर्किट के कारण हुई। आग लगने वाली जगह से एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है, जिसकी पहचान किरण राणा के रूप में हुई है। संगाडा ने बताया कि शव बिस्तर पर मिला, जिसे देखकर लगता है कि व्यक्ति की मौत जिस समय हुई, उस समय वह सो रहा था। उन्होंने कहा कि किरण राणा एक निजी कंपनी में काम करता था और आग लगने के समय वह फ्लैट में अकेला था। उसकी पत्नी काम के लिए बाहर गई हुई थी।

फिलहाल फॉरेंसिक टीम आग लगने के सटीक कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। बापोड पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया है और मामले की जांच की जा रही है। इस संबंध में एक अधिकारी ने बताया कि आस-पड़ोस के लोगों ने अग्निशमन विभाग एवं पुलिस को आग लगने की सूचना दी। इसके बाद दमकल का एक दल मौके पर पहुंचा। अधिकारी ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *