पलपल इंडिया प्रतिनिधि,रीवा। रीवा न्यायालय में मुस्लिम युवक की वकीलों ने कर दी पिटाई दरअसल यहाँ मुस्लिम युवक हिंदू युवती को बुर्का पहनाकर शादी का पूछने वकीलों के पास पहुंचा। लव जिहाद का मामला खुलते ही वकीलों ने उसे पकड़ा और जमकर पीटा। वहीँ मौके पर मौजूद पुलिस ने मामला संभाला। बताया जा रहा है की लड़की 6 महीने की प्रेग्नेंट है और डेढ़ साल से उनका प्रेम प्रसंग चल रहा था।
रीवा जिला न्यायालय में एक लव जिहाद का मामला मानकर वकीलों ने युवक को धो डाला। यह घटना तब हुई जब युवक युवती रजिस्टर्ड मैरिज के लिए कोर्ट पहुंचा थे। लव जिहाद का बताते हुए अधिवक्ताओं ने मुस्लिम युवक के साथ खीच तान शुरू कर दी। इसके बाद मामला बढ़ता ही चला गया। हिंदू युवती ने बुर्का पहना हुआ था। पुलिस ने बीच-बचाव कर दोनों को थाने पहुंचाया। संघ कार्यकर्ताओं ने कड़ी कार्रवाई की मांग की है। बताया जा रहा है कि युवती छह महीने की गर्भवती है और डेढ़ साल से दोनों का प्रेम प्रसंग चल रहा था।
हाथापाई होते देखकर युवती बीच-बचाव करने आई पर उसे वहां से अलग कर दिया गया। हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बड़ी मुश्किल से दोनों को वकीलों से दूर हटाया और थाने ले गई। इस दौरान कुछ अधिवक्ताओं और पुलिसकर्मियों के साथ भी धक्का-मुक्की हुई। पुलिस ने युवती को जीप में और युवक को थाना प्रभारी की स्कूटी पर बैठाकर न्यायालय से निकाला।
इस घटना के बाद न्यायालय परिसर में अफरा-तफरी मच गई। घटना को लव जिहाद से जोड़कर देखा जा रहा है। संघ कार्यकर्ताओं ने मामले में सख्त एक्शन की मांग की है। फिलहाल दोनों को पुलिस सुरक्षा में रखा गया है। पुलिस सभी पहलुओं पर गौर कर रही है। आगे की जांच जारी है।