WhatsApp पर जल्द ही आने वाला है एक नया फीचर, अब WhatsApp में खुद ही लिख जाएंगे मैसेज

By: PalPal India News
March 22, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि। दुनिया भर में अरबों लोग WhatsApp का इस्तेमाल करते हैं। आज के समय में सबसे बड़ा इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप है।WhatsApp का यूजर्स के लिए जल्द ही एक नया फीचर आने जा रहा है जो मैसेज को रीराइट करने और उसे मॉडीफाई करने में मदद करेगा।

वॉट्सऐप समय-समय पर नए नए फीचर्स लाता रहता है। इसमें से कई सारे फीचर्स सेफ्टी और प्राइवेसी से रिलेटेड होते हैं तो कई सारे फीचर्स चैटिंग एक्सपीरियंस बदलने के लिए होते हैं। इसी क्रम में अब वॉट्सऐप एक नया फीचर लाने जा रहा है। इस अपमकिंग फीचर से वॉट्सऐप पर मैसेज लिखना बेहद आसान हो जाएगा। इसी के चलत कंपनी इस समय एक नए AI बेस्ड फीचर पर काम कर रही है। WhatsApp का अपकमिंग एआई फीचर एक राइटिंग टूल होगा।

रीराइटिंग के लिए मिलेंगे फिल्टर

राइटिंग टूल के साथ साथ प्लेटफॉर्म में कुछ नए टूल्स भी ऐड किए जा सकते हैं। आने वाले अपकमिंग टूल्स यूजर्स को मैसेज की प्रूफरीडिंग करने में मदद करेंगे। इसके साथ ही यह टूल्स यूजर्स की टोन के आधार पर मैसेज को रीराइट करने और उन्हें मॉडीफाई करने में मदद करने वाले हैं। अपकमिंग टूल्स में यूजर्स को 7 फिल्टर्स मिलेंगे। मैसेज को रीराइट करने के लिए किसी एक फिल्टर का इस्तेमाल करना होगा। जानकारी अनुसार इन फिल्टर्स में यूजर्स को शॉर्टर, फनी, पंस, स्पूकी, रीफ्रेज, सपोर्टिव और सारकास्टिक के ऑप्शन्स मिलेंगे। रिपोर्ट के मुताबिक जब कंपनी इस फीचर को रोल आउट करेगी तब वॉट्सऐप यूजर्स को टेक्स्ट बॉक्स के बगल में सेंड बटन के ऊपर एक पेंसिल का बटन भी दिया जाएगा। इस बटन पर टैप करते ही टेक्स्ट एडिटर का ऑप्शन मिल जाएगा जिसमें सभी AI टेक्स्ट एडिटिंग टूल शामिल होंगे।

बीटा वर्जन में आया फीचर

फिलहाल अभी इस फीचर की टेस्टिंग चल रही है और इसे वॉट्सऐप के बीटा वर्जन 2.25.85 में स्पॉट किया गया है। अगर आप इस फीचर को इस्तेमला करना चाहते हैं तो वॉट्सऐप का बीटा वर्जन इंस्टाल कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *