अस्पताल के मरीज ने जमकर किया हंगामा, अस्पताल पर महंगी दवाइयों का आरोप

By: PalPal India News
March 4, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,रतलाम। मध्य प्रदेश के रतलाम से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहाँ एक निजी अस्पताल के मरीज ने जमकर हंगामा किया. इतना ही नहीं परिजनों ने अस्पताल पर महंगी दवाइयों का आरोप भी लगाया.

दरअसल निजी अस्पताल से इंसानियत को शर्मसार करने वाली तस्वीर सामने आई है. यहां कैथेड्रल और श्वास नली लगाए मरीज अस्पताल के बाहर सड़क पर आ पहुंचा. इसके बाद मरीज और उसके परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए. मरीज के परिजनों का आरोप है कि पेशेंट को बेहोश बताकर उनसे लगातार अस्पताल प्रबंधन महंगी दवाइयां बुला रहा था जबकि मरीज पूरी तरह होश में है. मरीज बंटी को यह साबित करने के लिए खुद कैथेड्रल और श्वास नली लगाकर रोड पर आना पड़ा. मरीज को ऐसी हालत में सड़क पर खड़ा देख, हर कोई आने जाने वाला ठहर गया.

इसके बाद मरीज और उसके परिजनों ने खुद चीख –चीख कर सड़क पर ही अस्पताल की हकीकत लोगों को बताई. पास खड़े कुछ लोगों ने मरीज और उसके परिजनों का वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है. बंटी को बीती रात ही जीडी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था. मारपीट के एक मामले में वह बेहोश हो गया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *