ए.आर. रहमान की तबीयत बिगड़ी, सीने में दर्द के बाद अस्पताल में भर्ती

By: PalPal India News
March 16, 2025

नई दिल्ली। मशहूर संगीतकार और ऑस्कर विजेता ए.आर. रहमान को सीने में दर्द की शिकायत के बाद चेन्नई के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल, डॉक्टरों की एक विशेष टीम उनकी सेहत पर करीबी नजर रख रही है।

चिकित्सा सूत्रों के अनुसार, रहमान की हालत स्थिर है, और वह इलाज का अच्छा प्रतिसाद दे रहे हैं। यदि सब कुछ सामान्य रहा, तो उन्हें आज दोपहर तक अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय दौरे से लौटने के बाद उन्होंने गर्दन में दर्द की शिकायत की थी, जिसके बाद उन्होंने मेडिकल चेकअप कराने का फैसला किया।

गौरतलब है कि कुछ समय पहले रहमान की पूर्व पत्नी साइरा बानो भी गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं के कारण अस्पताल में भर्ती हुई थीं। रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्हें इलाज के दौरान सर्जरी करानी पड़ी थी। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद, उन्होंने अपने स्वास्थ्य को लेकर आधिकारिक बयान जारी किया था, जिसमें उन्होंने रहमान सहित अपने शुभचिंतकों का आभार व्यक्त किया था। रहमान के फैंस और संगीत प्रेमी उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। उनके स्वास्थ्य से जुड़ी अधिक जानकारी जल्द ही उपलब्ध कराई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *