नाले में पहले दिन मिला कटा सिर, दूसरे दिन धड़ और तीसरे दिन हाथ मिलने से जिले में हडकंप मच गया

By: PalPal India News
April 1, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधिगुजरात के भरूच से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। जहाँ एक नाले से एक व्यक्ति का कटा हुआ सिर बरामद हुआ है। घटना के अगले दिन पैर का घुटने के ऊपर का हिस्सा और उसके अगले दिन बायां हाथ बरामद किया गया।

गुजरात के भरूच शहर में एक व्यक्ति के शव के अलग-अलग टुकड़े एक नाले में मिले हैं। वहीं इस घटना के बाद इलाके में सनसनी मची हुई है। पूरा मामला भोलाव औद्योगिक क्षेत्र का बताया जा रहा है। यहां एक व्यक्ति का सिर और शरीर के अन्य अंग एक खुले नाले में मिले। वहीं ये घटना सामने आने के बाद पुलिस के लिए मृतक की पहचान करना एक चुनौती बन गया है। इसके अलावा इस मामले को सुलझाना भी पुलिस के लिए एक बड़ी एक चुनौती बन गई है।

अलग-अलग दिन मिले शरीर के अंग

पूरे मामले को लेकर एक अधिकारी ने सोमवार को जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि शनिवार को कटा हुआ सिर मिलने के बाद अगले दो दिन में शरीर के अन्य हिस्से प्लास्टिक की थैलियों में मिले हैं। उन्होंने बताया कि शव के बाकी हिस्सों की तलाश के लिए इलाके में तलाशी अभियान चलाया गया। पुलिस उपाधीक्षक सी के पटेल ने बताया कि कटा हुआ सिर खुले नाले में मिला, जबकि शरीर के अन्य हिस्से रविवार और सोमवार को मिले। फिलहाल पुलिस की टीम मामले की जांच कर रही है।

प्लास्टिक के थेले में मिले शव

शनिवार को एक व्यक्ति का सिर मिलने के बाद, रविवार को उसके पैर का घुटने के ऊपर का हिस्सा और उसका दाहिना हाथ कुछ दूरी पर (उसी नाले में) एक प्लास्टिक की थैली में मिले। सोमवार को उसी नाले से एक प्लास्टिक की थैली में कटा हुआ बायां हाथ मिला।’’ उन्होंने बताया कि पुलिस ने मृतक के साथ ही हत्या करने वालों की पहचान के लिए अलग-अलग टीम बनाई हैं। अधिकारी ने कहा, ‘‘हमने शव के अंगों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और शव के बाकी बचे अंगों की इलाके में तलाश शुरू कर दी है। हम अलग-अलग कोणों से मामले की जांच कर रहे हैं।’’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *