यूपी के बलिया में एक फौजी की हत्या, फौजी की पत्नी के प्रेमी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

By: PalPal India News
May 13, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधियूपी के बलिया में एक फौजी की हत्या कर दी गई है। इस मामले में फौजी की पत्नी के प्रेमी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

आपको बता दे यह मामला यूपी के बलिया का है जहाँ बलिया के कोतवाली क्षेत्र में पत्नी के प्रेमी ने एक फौजी पति की निर्मम तरीके से हत्या कर दी है। पत्नी के प्रेमी ने फौजी पति के हाथ-पैर काट दिए। आरोपी एक ट्रक ड्राइवर है और उसका फौजी की पत्नी से अवैध संबंध था।

जानिये पूरा मामला?

मामला कोतवाली थाने के बहादुरपुर का है। हत्या के आरोपी की पहचान अनिल यादव के रूप में हुई है। उसने फौजी की हत्या की और फिर शव को बोलेरो गाड़ी में रखकर अपने गांव ले गया। यहां उसने शव के हाथ-पैर काटे और उन्हें खेत में फेंक दिया। इसके अलावा शव के अन्य अवशेष कुएं में फेंक दिए। इस घटना के सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मामले की जांच तेज की तो आरोपी के साथ मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान आरोपी प्रेमी अनिल यादव के पैर में गोली लगी है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले में दूसरे आरोपी सतीश को भी पुलिस ने पकड़ लिया। दूसरे आरोपी के पास से 315बोर का कट्टा और एक कारतूस बरामद किया गया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *