पलपल इंडिया प्रतिनिधि। मध्य प्रदेश के बालाघाट ज्वैलर्स में एक चोर द्वारा दोनों हाथ में सोने की 8 अंगूठी पहनकर फरार होने की खबर सामने आई है। आरोपी ने दुकान से करीब 40 ग्राम आठ सोने की अंगूठियां चुरा लीं। पीड़ित द्वारा थाने में इसकी शिकायत की गई है। वहीं, अंगूठी खरीदी करने आए शख्स सीसीटीवी में कैद हो गया है।
बालघाट के सरस्वती नगर स्थित तनु ज्वैलर्स में एक चोर सोने की अंगूठी और ब्रेसलेट खरीदने के नाम पर तनु ज्वेलर्स में पहुंचा था जहां उसने दुकानदार को 8 से 10 सोने की अंगूठी खरीदी करने की बात कही। लेकिन ज्वेलर्स की दुकान में उस समय अंगूठी पर्याप्त मात्रा में नहीं थी इसलिए उसने कुछ देर में अरेंज कर उपलब्ध कराने की बात कही। जिसके बाद चोर अपने घर चला गया। शाम को अंगूठी की व्यवस्था होने पर ज्वेलर्स ने संबंधित शख्स को फोन से संपर्क कर अपनी दुकान में बुलाया। जब वह दुकान में अन्य ग्राहक नहीं थे और सिर्फ ज्वेलर ही मौजूद था।
अज्ञात शख्स ने अपने दोनों हाथों की उंगलियों में एक-एक कर 8 अंगूठियां सोने की लगभग 40 ग्राम 4 लाख कीमती की पहनी। इस बीच अपने प्लान के अनुसार अज्ञात शख्स पीक दान (थूकने) करने के लिए दो बार दुकान से बाहर आया। दुकानदार ने बताया कि इसी दौरान अचानक उसके घर से फोन आ गया जिस पर वह परिवार से बात करने लग गया। तब अज्ञात शख्स मौका पाकर दुकान से बाहर आया। भागते हुए वह अपनी बाइक के पास पहुंचा और स्टार्ट कर फरार हो गया। दुकान संचालक ने उसका पीछा किया लेकिन तब तक वह भाग चुका था। मामले में कोतवाली पुलिस द्वारा जांच की जा रही है। वहीं दुकान में लगे सीसीटीवी में आरोपी ग्राहक बनकर बैठा हुआ दिखाई दे रहा है।