सैमसंग की तरफ से यूनिक लेपटॉप, ब्रीफकेस की तरह होगा फोल्ड और अनफोल्ड

By: PalPal India News
March 7, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि। MWC 2025 इवेंट में दुनिया भर की कंपनियों ने अपने-अपने लेटेस्ट और अपकमिंग डिवाइस को लांच और शोकेश किया । MWC 2025 इवेंट में टेक वर्ल्ड में कई सारे बड़े इनोवेशन भी देखने को मिले। जिसमे MWC में सैमसंग ने एक ऐसा अनोखा लैपटॉप पेश किया जिसने सबका ध्यान अपनी तरफ आकर्षित कर लिया। इस इवेंट साउथ कोरियन टेक जायंट सैमसंग की तरफ से एक ऐसा डिवाइस पेश किया गया जिसने सबको हैरान कर दिया। सैमसंग की तरफ से एक ऐसा फोल्डेबल लैपटॉप पेश किया गया है जिसे आप कुछ सेकंड में ब्रीफकेस का डिजाइन दे सकते हैं।

MWC 2025 में सैमसंग की तरफ से Flexible Briefcase पेश किया गया है जो कि एक फोल्डेबल लैपटॉप है।  इसके नाम से ही पता चलता है कि इसे आप ब्रीफकेस की तरह फोल्ड और अनफोल्ड कर सकते हैं। इसे आप ब्रीफकेस की तरह बंद करके एक जगह से दूसरी जगह भी ले जा सकते हैं। फिलहाल अभी यह कंपनी का एक कॉन्सेप्ट लैपटॉप है जिसे कंपनी आने वाले कुछ समय में लॉन्च करेगी।

Flexible Briefcase लैपटॉप ने किया हैरान

Flexible Briefcase लैपटॉप में कंपनी ने 18.1 इंच का QD-OLED डिस्प्ले पैनल दिया गया है। डिस्प्ले में 2000 x 2664 पिक्सल का रेजोल्यूशन दिया गया है और साथ ही यह 184 PPI पिक्सल डेन्सिटी को सपोर्ट करता है। सैमसंग का यह लैपटॉप यूनिक डिजाइन की वजह से जमकर सुर्खियों में रहा। इस लैपटॉप में दो हैंडल दिए गए हैं जो कि फोल्ड होने पर ब्रीफकेस के हैंडल की तरह काम करते हैं।

Flexible Briefcase लैपटॉप प्रोटोटाइप के अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें 4.5R फोल्डिंग रेडियस है। इस ब्रीफकेस लैपटॉप में कंपनी ने पावर और वॉल्यूम बटन भी जोड़े हैं। कंपनी ने इसे एक टिकाऊ फोल्डिंग डिस्प्ले लैपटॉप बताया है। इस लैपटॉप के डिस्प्ले साइज को को देखकर यह अनुमान लगाया जा सकता है। यह कुछ स्पेसिफिक यूजर्स के लिए काफी उपयोगी हो सकता है। सैमसंग के इस फोल्डेबल लैपटॉप को कॉमर्शियल रूप से लॉन्च होने में अभी कुछ समय लग सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *