बागेश्वर धाम के पास एक स्थानीय भोजनालय में गिरी दीवार, एक शख्स की मौत, 10 घायल

By: PalPal India News
July 8, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि। मध्य प्रदेश के छतरपुर से एक बड़ी घटना सामने आई है। यहां के गढ़ा गांव में बागेश्वर धाम के पास एक स्थानीय भोजनालय में दीवार गिर गई है। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है और 10 घायल हैं। यह घटना क्षेत्र में भारी बारिश के बाद हुई है। इस मामले में छतरपुर के सीएमएचओ आरपी गुप्ता ने कहा, “हमें अस्पताल में एक शव और 10 घायल व्यक्ति मिले हैं।”

छतरपुर सीएमएचओ आर.पी. गुप्ता ने बताया, “आज सुबह भारी बारिश के कारण एक ढाबे पर दीवार ढह जाने से कुछ श्रद्धालु घायल हुए हैं, उन्हें अस्पताल लाया गया है। उपचार चल रहा है। 10 लोग घायल हैं, एक व्यक्ति की मौत हुई है। 1-2 लोगों को ज्यादा चोट आई है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *