हरिद्वार के मैक्सवेल अस्पताल में घुसा जंगली हाथी

By: PalPal India News
April 2, 2025

हरिद्वार. हरिद्वार के मैक्सवेल अस्पताल में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक जंगली हाथी दीवार तोड़कर अंदर घुस आया। अचानक हुई इस घटना से मरीजों और अस्पताल के स्टाफ में हड़कंप मच गया। लोग घबराकर इधर-उधर भागने लगे, जिससे भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।

गनीमत रही कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। फिलहाल, वन विभाग और प्रशासनिक अधिकारी इस बात की जांच कर रहे हैं कि हाथी अस्पताल तक कैसे पहुंचा। यह घटना दिन के समय हुई और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *