एक महिला ने की 5 शादियाँ, छठा शिकार बनने वाला है देवर? पति ने सुनाई अपनी दुःख भरी दास्तान

By: PalPal India News
June 24, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि। फतेहपुर के एक युवक ने अपनी पत्नी पर पांच शादियां उसके भाई के साथ भाग जाने का आरोप लगाया है। पति ने बताया कि उसे अपनी पत्नी से जान का खतरा है।

दरअसल मामला उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के राधानगर थाना क्षेत्र से है। जहाँ एक युवक ने अपनी पत्नी पर पांच शादियां करने और अब पांचवें पति को छोड़कर अपने ही देवर के साथ फरार होने का आरोप लगाया है। पीड़ित पंकज अग्रहरि का कहना है कि उसकी पत्नी ने उसे और उसके माता-पिता को घर से निकाल दिया है और जेवरात व रुपये लेकर अपने देवर के साथ भाग गई है। उसने अपनी पत्नी पर आरोप लगाया है कि वह बाहरी युवकों को बुलाकर मारपीट भी करवा चुकी है। उसे अब अपनी पत्नी और भाई से जान का खतरा है।

पत्नी ने की 5 शादियाँ

पंकज अग्रहरि पेशे से सब्जी विक्रेता है उसकी शादी पिछले वर्ष 16 अप्रैल, 2024 को बांदा जिले के मरका थाना क्षेत्र की रहने वाली गुड़िया नाम की महिला से हुई थी। शादी के कुछ महीनों बाद ही गुड़िया का व्यवहार बदल गया। पंकज ने आरोप लगाया कि गुड़िया पहले से चार शादियां कर चुकी है, जिसमें से तीन उसने फतेहपुर जिले में ही अलग-अलग व्यक्तियों से की और वह खुद गुड़िया का पांचवां पति है। पंकज के अनुसार, गुड़िया ने शादी के बाद उसका सारा सामान, जेवर और नकदी अपने मायके भिजवा दिए। इतना ही नहीं, वह पंकज और उसके माता-पिता को अब घर में घुसने तक नहीं दे रही है। पंकज ने यह भी बताया कि गुड़िया ने कई बार बाहरी युवकों को बुलाकर उसके साथ मारपीट करवाई है। पीड़ित का सबसे बड़ा आरोप यह है कि गुड़िया अब उसके छोटे भाई के साथ ही रह रही है। पंकज ने कहा, “मैं अब भी उसे अपनाने को तैयार हूं, लेकिन वह मेरे भाई से किसी भी तरह का रिश्ता न रखे, तभी मैं उसे अपने साथ रखूंगा।”

पति को जान का खतरा

पंकज ने आरोप लगाया, “मेरी पत्नी ने शादी को व्यापार बना लिया है। वह शादी करके सामान हड़पती है और फिर किसी और के साथ चली जाती है। यह उसका तरीका बन गया है।” युवक ने यह भी बताया कि उसे अपनी जान का खतरा है, क्योंकि पत्नी ने पहले भी उस पर हमला करवाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *