शेयर मार्केट में पैसा लगाने के नाम पर युवती के साथ ठगी, ऐप बनाने वाले डेवलपर और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज

By: PalPal India News
March 21, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि। शेयर मार्केट में पैसा लगाकर उसे दोगुना करने के नाम पर एक युवती के साथ 6 लख रुपए से ज्यादा की ठगी की गई है. युवती ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है पुलिस ने बताया कि एक युवती में ऐप के जरिए शेयर मार्केट में निवेश किया था और ऐप में ऐसा बताया गया था कि पैसा ज्यादा मिलेगा. उसके अकाउंट में जब 10 लाख रुपए दिखाने लगे तो उसने पैसे विड्रॉल की कोशिश की लेकिन विड्रॉल नहीं हुआ. जब उसने कंपनी के संबंधित लोगों से बात की तो उसे यह बोला गया कि कुछ पैसे और डालने पर वह विड्रोल कर सकती है. जिसके बाद उसे ठगी का शक हुआ और उसने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई पुलिस ने ऐप बनाने वाले डेवलपर और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है.

HIGHLIGHTS

  • शेयर मार्केट में पैसा लगाने के नाम पर ठगी
  • युवती ने हनुमानतल थाने में लिखाई रिपोर्ट
  • ऐप बनाने वाले डेवलपर और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *