दवा लेने गई महिला को अज्ञात लोगों ने जिंदा जलाया, महिला की हुई मौत

By: PalPal India News
September 8, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि। यूपी के फर्रुखाबाद जिले से दिल दहलाने देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला को अज्ञात लोगों ने आग लगाकर जला दिया। देखते ही देखते महिला का शरीर जलने लगा। आनन-फानन में उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। परिजनों के मुताबिक महिला दवा लेने के लिए घर से निकली थी। इसी दौरान अज्ञात लोगों ने उसे आग लगा दी। फिलहाल मृतक महिला के पिता की तहरीर पर पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

बता दें कि पूरा मामला जहानगंज थाना क्षेत्र का है। यहां झिझुकी गांव के रहने वाले शिक्षामित्र बलराम सिंह चौहान ने साल 2013 में अपनी पुत्री निशा की शादी मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के जल्लापुर गांव निवासी अमित सिंह चौहान के साथ की थी। अमित सिंह दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता है। वहीं निशा फतेहगढ़ के नेकपुर चौरासी में अपने दो बच्चों के साथ रहती थी। बताया जा रहा है कि महिला अपने घर से दवा लेने जहानगंज के गांव दरियावगंज गई थी। वहीं पर अज्ञात लोगों ने उसे आग के हवाले कर दिया। सूचना पाकर पहुंचे पिता ने उसे जिला अस्पताल लोहिया में भर्ती कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *