चाक़ू मारकर युवक की हत्या, गुस्साएं लोग सड़को पर उतरे भारी पुलिस बल तैनात

By: PalPal India News
March 13, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि। राजधानी दिल्ली के मंगलोपुरी इलाके में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना से लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। वहीं तनाव की स्थिति को देखते हुए मौके पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है। गुस्साए लोग सड़कों पर उतर गए। वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बंद कर दी गई। वहीं तनाव की स्थिति को देखते हुए मौके पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है।

अज्ञात कुछ बदमाशों ने धारदार-हथियार से एक युवक पर ताबड़तोड़ वार किए। वहीं, परिजन युवक को आननफानन में अस्पताल लेकर गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक की हत्या से लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। गुस्साए लोगों ने सड़कों पर उतर आए और वाहनों की आवाजाही को पूरी तरह से ठप कर दिया। इस बीच तनाव के मद्देनजर मौके पर भारी पुलिस बल को तैनात किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *