आरती सिंह ने अपने पति दीपक चौहान से दोबारा की शादी, मंदिर में शादी करने की एक खास वजह आई सामने

By: PalPal India News
April 30, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधिअभिनेत्री आरती सिंह और उनके बिजनेसमैन पति दीपक चौहान ने अपनी शादी की पहली सालगिरह को बेहद खास अंदाज में सेलिब्रेट किया। इस कपल ने 2024 में मुंबई के इस्कॉन मंदिर में शादी की थी। लेकिन अब एक साल बाद दोनों ने उत्तराखंड के त्रियुगीनारायण मंदिर में फिर से सात फेरे लिए हैं। दोनों की इस शादी की तस्वीरें भी सामने आई हैं।

आरती सिंह और उनके पति दीपक चौहान के इस मंदिर में शादी करने की एक खास वजह है जो सामने आई है दरअसल अरती सिंह ने इस शादी की झलकियां सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कैप्शन में बताया कि इस मंदिर में शादी करना उनके पति का सपना था। वो हमेशा से चाहते थे कि इसी मंदिर में उनकी शादी हो। ऐसे में अपनी वेडिंग एनिवर्सरी के मौके पर दोनों ने इस स्थान को दोबारा शादी के लिए चुना।

त्रियुगीनारायण मंदिर में की शादी

त्रियुगीनारायण मंदिर वह पवित्र स्थल माना जाता है जहां भगवान शिव और देवी पार्वती का विवाह हुआ था, जिसकी अखंड ज्योति आज भी जल रही है। एक्ट्रेस ने ये भी बताया कि वो चाहती थीं कि वो बीते साल ही यहां शादी करें, लेकिन कुछ कारणों के चलते ये संभव नहीं हो सका। अब एक साल बाद कपल ने अपनी ख्वाहिश सादगी भरे अंदाज में पूरी की है। इसकी झलकियां सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।

आरती सिंह ने लिखा, ‘त्रियुगीनारायण मंदिर…उत्तराखंड जहां शिव जी और पार्वती मां की शादी हुई थी। और आज तक वह अखंड ज्योति जल रही है। दीपक का सपना था कि वह वहां शादी करें और भगवान शिव और पार्वती मां का आशीर्वाद ले…इसलिए अपनी पहली सालगिरह पर हमने दोबारा शादी की और वही कपड़े पहनकर अपनी प्रतिज्ञाएं दोहराईं जो हमने अपने पहले फेरों पर पहने थे। यह दिव्य था। माता पार्वती और भगवान शिव हमें आशीर्वाद दें और हर बुरी नजर से हमारी रक्षा करें। पहली सालगिरह हमेशा याद रहती है और हम इस एहसास को कभी नहीं भूलेंगे।’

पति दीपक ने अभिनेत्री आरती सिंह के छुए पैर

दोनों ने सात फेरे लिए, सिंदूर दान भी किया गया। इसके अलावा दोनों एक दूजे को मालाएं भी पहनाईं। इसके बाद पति दीपक ने अभिनेत्री आरती सिंह के पैर भी छुए। इस बात ने फैंस को खुश कर दिया है और कई लोग इसे देख हैरान हैं और अपना प्यार जमकर बरसा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *