आरोपी सोनम की आज कोर्ट में होगी पेशी, देर रात शिलॉन्ग में हुआ मेडिकल

By: PalPal India News
June 11, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधिराजा रघुवंशी हत्याकांड में आरोपी राजा की पत्नी सोनम को पुलिस देर रात शिलॉन्ग के सदर थाने लेकर पहुंची। रात में ही सोनम का मेडिकल करवाया गया। आज सोनम को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

इंदौर के राजा रघुवंशी मर्डर केस में हर दिन चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। हत्याकांड में शामिल और राजा की पत्नी सोनम को पुलिस देर रात शिलॉन्ग के सदर थाने लेकर पहुंची। रात में ही सोनम को अस्पताल ले जाया गया जहां उसका मेडिकल हुआ। आज सोनम को कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस बाकी चारों आरोपियों राज कुशवाहा, विशाल राजपूत, आकाश और आनंद को लेकर शिलॉन्ग पहुंच चुकी है। इस बीच खुलासा हुआ है कि जब राजा की हत्या की गई थी उस समय सोनम वहीं मौजूद थी। इस दौरान सोनम का प्रेमी राज मौके पर नहीं था। वह मेघालय नहीं गया लेकिन शिलॉन्ग पुलिस के मुताबिक उसने पर्दे के पीछे से सारी योजना बनाई थी और वह सोनम के संपर्क में था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *