एक्टर वीर दास ने एयरलाइन कंपनी एयर इंडिया को जमकर फटकार लगाई और की आलोचना, टूटा पैर लेकर फ्लाइट से उतरी पत्नी

By: PalPal India News
April 15, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधिकॉमेडियन और एक्टर वीर दास ने एयरलाइन कंपनी पर अपना गुस्सा उतारा और कंपनी को जमकर फटकार लगाई। एक्टर के अनुसार, उनकी पत्नी फ्रैक्चर्ड पैर के साथ सफर कर रही थीं, लेकिन एयरलाइन कंपनी की तरफ से उनकी पत्नी को प्री-बुक्ड व्हीलचेयर भी नहीं दी गई।

एक्टर ने बताया की वे जब अपनी और अपनी पत्नी की हालिया हवाई यात्रा के चलते चर्चा में हैं। एक्टर के अनुसार उनकी पत्नी शिवानी माथुर को हवाई सफर के दौरान कई परेशानियों का सामना करना पड़ा। वीर दास ने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर अपने फैंस को अपने और अपनी पत्नी के इस बुरे अनुभव के बारे में बताया। कॉमेडियन ने बताया कि उनकी पत्नी शिवानी का पैर फ्रैक्चर है, उन्हें किसी वजह से हाल ही में दिल्ली जाना पड़ा। शिवानी के लिए उन्होंने एयर इंडिया की टिकट बुक की, इसके साथ उन्होंने एक व्हील चेयर भी बुक की। लेकिन, जब उन्हें व्हीलचेयर की जरूरत पड़ी तो केबिन क्रू ने उन्हें घूरकर देखा और उन्हें व्हीलचेयर भी नहीं दी।

 50 हजार प्रति सीट किराया

वीर दास ने बताया कि एयर इंडिया के विमान के दिल्ली में लैंड करने के बाद उनकी पत्नी को पैर में फ्रैक्चर होने के बाद भी व्हीलचेयर नहीं मिली, जिसके चलते शिवानी को फ्रैक्चर्ड पैर के साथ विमान की सीढ़ी से उतरना पड़ा। मुंबई से दिल्ली की उड़ान के दौरान उन्हें केवल यही समस्या नहीं झेलनी पड़ी। दास ने बताया कि उन्होंने 50,000 में टिकट ली थी और उन्हें जो सीट मिली वह टूटी हुई थी। सीट का लेग रेस्ट भी टूटा था और सीट झुकी हुई थी।

वीर दास का पोस्ट

आज सुबह शेयर की गई एक एक्स पोस्ट में वीर दास ने लिखा- “डियर एयर इंडिया, मेरा मानना ​​है कि आपके पास सबसे बढ़िया केबिन क्रू है, यह पोस्ट लिखते हुए मुझे बहुत दुख हो रहा है। मेरी पत्नी और मैंने व्हीलचेयर बुक की थी, क्योंकि उसके पैर में फ्रैक्चर है जो अभी भी ठीक नहीं हो रहा है। हम दिल्ली के लिए उड़ान भर रहे थे। 50 हजार प्रति सीट। टूटी हुए फुट रेस्ट और सीट भी झुकी हुई है, पूरी तरह से सीधी नहीं हो रही है। दो घंटे देरी से हम दिल्ली में उतरे और वहां हमें बताया गया कि सीढ़ी से उतरना है। जबकि, व्हीलचेयर पहले से बुक किया हुआ था। मैंने एक एयर होस्टेस से मेरी पत्नी की मदद करने के लिए कहा, क्योंकि मैं चार बैग ले जा रहा था। लेकिन, मेरे ये कहने पर बस सन्नाटा था। सब एक-दूसरे को बेखबर नजरों से देख रहे थे।”

पहले भी खराब रहा एक्सपीरियंस

इससे पहले 2022 में भी एक्टर ने एक पोस्ट के जरिए एयर इंडिया के साथ अपने खरीब एक्सपीरियंस का खुलासा किया था। उन्होंने एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया था कि वह करीब पांच घंटे फ्लाइट में फंसे रहे और इस बीच पैसेंजर्स और कर्मचारियों के बीच भी गहमा-गहमी हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *