14 KG सोने की तस्करी करती पकड़ी गई एक्ट्रेस, 12.56 करोड़ रुपये की छुपाई थी सोने की छड़

By: PalPal India News
March 5, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि। कन्नड़ एक्ट्रेस रान्या राव को बेंग्लुरू एयरपोर्ट पर गिरफ्तार कर लिया गया है. दुबई ट्रैवल के दौरान रान्या राव ने एक चूक कर दी थी, जिसकी वजह से वह डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस के हत्थे चढ़ गईं. जब डीआरआई की एक टीम ने उन्हें रोका और 12 करोड़ रुपये मूल्य की सोने की छड़ें बरामद कीं, जिनकी वह कथित तौर पर तस्करी कर रही थीं। उन पर सोने की तस्करी का आरोप है. अब इस केस को लेकर नई जानकारी सामने आई है.

कर्नाटक में बेंगलुरु स्थित केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कन्नड़ अभिनेत्री रान्या राव के पास से 12.56 करोड़ रुपये की सोने की छड़ें जब्त की गई हैं। राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआराई) ने बुधवार को यह जानकारी दी। खुफिया जानकारी के आधार पर डीआरआई अधिकारियों ने 33 वर्षीय एक भारतीय महिला यात्री को रोका, जो तीन मार्च को अमीरात की उड़ान से दुबई से बेंगलुरु पहुंची थी। इस कार्रवाई के बाद डीआरआई अधिकारियों ने बेंगलुरु के लावेल रोड स्थित उसके (कन्नड अभिनेत्री के) आवासीय परिसर में तलाशी ली, जहां वह अपने पति के साथ रहती हैं। तलाशी में 2.06 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण और 2.67 करोड़ रुपये की भारतीय मुद्रा जब्त की गई। महिला यात्री को सीमा शुल्क अधिनियम, 1962 के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है। जहां उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

अधिकारियों ने ली घर की तलाशी
रिपोर्ट्स के मुताबिक, डीआरआई अधिकारियों ने तान्या राव को पकड़ने के बाद बेंगलुरु के लावेल रोड स्थित उनके घर की भी तलाशी ली, जहां वह अपने पति के साथ रहती हैं. तलाशी के दौरान 2.06 करोड़ रुपये की सोने की जूलरी और 2.67 करोड़ इंडियन करेंसी जब्त की गई. इस मामले में कुल जब्ती 17.29 करोड़ रुपये की हुई है.

कौन है कन्नड़ एक्ट्रेस रान्या राव?

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अभिनेत्री रान्या राव वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी रामचंद्र राव की सौतेली बेटी हैं। रामचंद्र राव वर्तमान में कर्नाटक राज्य पुलिस आवास निगम के पुलिस महानिदेशक के रूप में कार्यरत हैं। गिरफ्तारी से पहले वह बेंगलुरु के लावेल रोड स्थित एक आवासीय परिसर में पति के साथ रहती थीं।

पुलिस अधिकारी की पहली पत्नी की मृत्यु हो गई थी और उसने एक ऐसी महिला से शादी की थी जिसकी पहली शादी से दो बेटियां थीं। रान्या उनमें से एक हैं। 33 वर्षीय अभिनेत्री रान्या राव ने साल 2014 में कन्नड़ फिल्म माणिक्य से अपने करियर की शुरुआत की थी।

रान्या राव पर गोल्ड तस्करी का है आरोप 

रान्या राव पर आरोप है कि उनके साथ आए दो लोग ब्रीफकेस में तस्करी का सोना लेकर जा रहे थे। वे केम्पेगौड़ा हवाई अड्डे पर सुरक्षा जांच से लगभग गुजर चुके थे और बाहर निकलने ही वाले थे, तभी तस्करी के प्रयास के बारे में विशेष खुफिया जानकारी रखने वाली डीआरआई टीम ने उन्हें रोका और तलाशी शुरू कर दी। डीआरआई के एक बयान में कहा गया, “जांच करने पर, 14.2 किलोग्राम वजन की सोने की छड़ें व्यक्ति के शरीर पर चालाकी से छिपाई गई पाई गईं। 12.56 करोड़ रुपये मूल्य की तस्करी की गई, जिसे सीमा शुल्क अधिनियम, 1962 के प्रावधानों के तहत जब्त कर लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *