एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ इब्राहिम के लिवर में ट्यूमर, फैंस कर रहे दुआएं

By: PalPal India News
May 20, 2025

टेलीविजन की मशहूर अदाकारा दीपिका कक्कड़ इब्राहिम के लिवर में ट्यूमर होने की खबर ने उनके फैंस और करीबियों को हैरानी और चिंता में डाल दिया है। हमेशा मुस्कुराती रहने वाली दीपिका ने अपनी दमदार एक्टिंग और सादगी से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है। अब जब वह इस गंभीर स्वास्थ्य समस्या का सामना कर रही हैं, तो सोशल मीडिया पर उनके लिए दुआओं और शुभकामनाओं का सिलसिला लगातार जारी है।

इसी बीच दीपिका का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें वह पहले व्हीलचेयर पर दिखाई देती हैं और फिर अस्पताल के बिस्तर पर लेटी नजर आती हैं। वीडियो में उनके पति शोएब इब्राहिम और उनकी मां उन्हें हिम्मत देते हुए नजर आते हैं। यह दृश्य उनके चाहने वालों के लिए भावुक कर देने वाला है।

लिवर ट्यूमर को लेकर लोगों के मन में कई सवाल उठ रहे हैं – जैसे यह बीमारी क्या होती है, इसके लक्षण क्या होते हैं और इसका इलाज कैसे किया जाता है।

बेथ इज़राइल डेकोनेस मेडिकल सेंटर के अनुसार, लिवर यानी यकृत हमारे शरीर का सबसे बड़ा आंतरिक अंग होता है। जब लिवर में किसी प्रकार की गांठ या असामान्य वृद्धि होती है, तो उसे लिवर ट्यूमर या हेपेटिक ट्यूमर कहा जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *