60 साल बाद ग्रहों का दुर्लभ संयोग बनेगा महाशिवरात्रि पर, 4 राशियों पर होगी धनवर्षा

By: PalPal India News
February 20, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि। महाशिवरात्रि के शुभ दिन बन रहा ग्रहों का बड़ा संयोग रहेगा, जिससे राशिचक्र की कुछ राशियों को मिलेगा विशेष लाभ। आइए विस्तार से जानते हैं किन राशि वालों को होगा इसका लाभ।

इस बार महाशिवरात्रि का पावन पर्व साल 26 फरवरी 2025 को मनाया जाएगा। शिव पूजन के साथ ही ज्योतिषीय दृष्टि से भी इस दिन को बेहद खास माना जा रहा है। दरअसल इस दिन कुंभ राशि में तीन ग्रह त्रिग्रही युति बनाएंगे। सूर्य, बुध और शनि महाशिवरात्रि के दिन कुंभ राशि में होंगे विराजमान। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, 1965 में महाशिवरात्रि के दिन ऐसा ही योग बना था। इसके साथ ही 60 साल पहले महाशिवरात्रि के दिन चंद्र ग्रह मकर राशि में विराजमान थे और इस साल भी मकर में रहेंगे। ऐसे में महाशिवरात्रि का पर्व किन राशियों के लिए लाभदायक रह सकता है आइए जानते हैं।

मेष राशि 

महाशिवरात्रि पर शिवकृपा के साध ही आप पर धन भी बरसेगा। धन प्राप्ति के नए स्रोत आपको प्राप्त हो सकते हैं। अगर रोजगार की तलाश में हैं तो आपको सफलता मिल सकती है। इस राशि के कुछ जातक पैतृक संपत्ति से भी इस दौरान लाभ प्राप्त करेंगे। माता-पिता के साथ अच्छा समय बिताने का भी आपको मौका मिलेगा।

मिथुन राशि 

आपकी योग्यता का अच्छा परिणाम आपको महाशिवरात्रि के बाद मिल सकता है। अपने टैलेंट के बल पर आप सामाजिक स्तर पर ख्याति पाएंगे और साथ ही धन-धान्य की भी आपको प्राप्ति होगी। इस राशि के जो जातक लेखन, गायन या वादन करते हैं उनके लिए समय बेहद सफलतादायक साबित हो सकता है। धार्मिक कार्यों में भी आपकी रुचि बढ़ेगी और आप किसी धार्मिक समारोह में हिस्सा भी ले सकते हैं।

सिंह राशि 

जीवन के विभिन्न पहलुओं को समझने में आप इस दौरान कामयाब होंगे। बौद्धिक क्षमता में वृद्धि होगी। वैवाहिक जीवन में इस राशि वालों को उचित परिणाम इस दौरान प्राप्त हो सकते हैं। पैसों से जुड़ी परेशानियों का भी अंत होगा और धन को संचित कर पाने में आप कामयाब हो सकते हैं। इस राशि के जो विद्यार्थी उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं, उनको कोई उपलब्धि इस दौरान प्राप्त हो सकती है।

कुंभ राशि 

त्रिग्रही योग आपकी ही राशि में बन रहा है जिससे आपके अंदर ऊर्जा और सकारात्मकता देखने को मिलेगी। घर के लोगों के बीच अगर किसी तरह का मनमुटाव था तो उसे आप इस दौरान दूर कर सकते हैं। धन से जुड़ी समस्याओं का हल आपको मिलेगा और कारोबारियों को अच्छी डील भी इस दौरान प्राप्त हो सकती है। आपकी सेहत में भी अच्छे बदलाव देखने को मिलेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *