आईपीएल 2025 में चैंपियन बनने के बाद आरसीबी की बेंगलुरु में विक्ट्री परेड कहाँ और कितने बैज होगी जानिये यहाँ

By: PalPal India News
June 4, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधिIPL 2025 के फाइनल में आरसीबी ने पंजाब किंग्स को 6 रनों से हरा दिया। इसी के साथ आरसीबी ने आईपीएल के 18 सालों में पहली ट्रॉफी जीत ली।

आरसीबी की टीम ने शानदार अंदाज में आईपीएल 2025 का खिताब जीत लिया। आरसीबी ने पहली बार आईपीएल की ट्रॉफी अपने नाम की है। फाइनल में पंजाब किंग्स के खिलाफ आरसीबी की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 190 रन बनाए। इसके बाद क्रुणाल पांड्या की दमदार गेंदबाजी के आगे पंजाब की टीम 184 रन ही बना सकी। इस तरह से लंबे इंतजार के बाद आरसीबी ने खिताब पर कब्जा कर लिया। अब आरसीबी की टीम विक्ट्री परेड निकालेगी।

बेंगलुरु में होगी विक्ट्री परेड

आईपीएल 2025 में चैंपियन बनने के बाद आरसीबी की बेंगलुरु में विक्ट्री परेड 4 जून को होगी। यह एक बस परेड होगी और यह दोपहर 3.30 बजे से शुरू होगी। विक्ट्री परेड की शुरुआत विधानसभा से होगी और इसका अंत चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगा। इसकी जानकारी आरसीबी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *