ब्रेकअप के बाद फिर साथ दिखा बिग बॉस का ये एक्स कपल, कैमरे देखते ही दोनों ने छुपाया अपना चेहरा

By: PalPal India News
July 29, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधिबिग बॉस एक ऐसा रियेलिटी शो है, जिसने अब तक मनोरंजन जगत को कई कपल दिए हैं और कई के रिश्ते इस शो में टूटे भी हैं। बिग बॉस 17 में भी एक एक्स कपल ने एंट्री ली थी, जिनके बीच शुरुआत में दोस्ती देखने को मिली और फिर दोनों एक बार फिर अलग हो गए। हम बात कर रहे हैं अभिषेक कुमार और ईशा मालवीय की, जो बिग बॉस 17 में कंटेस्टेंट बनकर पहुंचे थे।

दोनों एक सीरियल के दौरान एक-दूसरे के प्यार में पड़ गए थे और करीब 5 साल रिलेशनशिप में रहे थे। हालांकि, बाद में दोनों का रिश्ता टूट गया। मगर बिग बॉस 17 में ये एक बार फिर टकराए, यहां दोनों के बीच कभी दोस्ती तो कभी तकरार देखने को मिली। अब हाल ही में इस एक्स कपल को एक बार फिर साथ देखा गया, लेकिन दोनों ने कैमरे देखते ही चेहरा छुपा लिया।

साथ स्पॉट हुए ईशा मालवीय, अभिषेक कुमार

सेलिब्रिटी पैपराजी अकाउंट इंस्टेंट बॉलीवुड ने अभिषेक कुमार और ईशा मालवीय का लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है, जिसमें दोनों साथ में कार से जाते नजर आ रहे हैं। लेकिन, जैसे ही ईशा कैमरे देखती हैं, अपना चेहरा छुपा लेती हैं और ईशा को ऐसा करते देख अभिषेक भी सतर्क हो जाते हैं। ईशा के बाद अभिषेक भी अपना चेहरा कैमरे से छिपाते नज आए, हालांकि दोनों को तब तक पैप्स अपने कैमरे में कैद कर चुके थे। अभिषेक और ईशा के इस वीडियो पर उनके फैंस भी अब खूब रिएक्ट कर रहे हैं।

वीडियो पर यूजर्स के कमेंट

जहां अभिषेक और ईशा के कुछ फैन उन्हें साथ देखकर खुश होते दिखे तो वहीं कुछ ने दावा किया कि दोनों काम के चलते एक साथ थे। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा- ‘दोनों का साथ में एक नया म्यूजिक वीडियो आ रहा है, तो इस तरह की बातें बनाना छोड़ दो और उन्हें अकेला छोड़ दो।’ एक अन्य ने लिखा- ‘अभिषेक और ईशा जिस तरह अपना चेहरा छुपा रहे थे… इस जोड़ी को साथ देखकर अच्छा लग रहा है।’ एक और लिखता है- ‘उनका म्यूजिक वीडियो आ रहा है, तो दोनों साथ में शूटिंग कर रहे हैं।’ एक ने अभिषेक और ईशा का बचाव करते हुए लिखा- ‘दोनों साथ में एक नए म्यूजिक वीडियो की शूटिंग कर रहे हैं तो उन्हें ट्रोल मत करिए। वह सिर्फ अपने काम के लिए प्रोफेशनल और एक-दूसरे के साथ मेच्योर रहना चाहते हैं।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *