दिल्ली के बाद अब बिहार में आया भूकंप, तेज झटकों से हिल गया सिवान

By: PalPal India News
February 17, 2025

नई दिल्ली. आज सुबह 8:02 बजे बिहार के सिवान जिले में रिक्टर स्केल पर 4.0 तीव्रता का भूकंप आया, जिससे लोग अपने घरों से बाहर निकल आए. भूकंप के झटके इतने तेज थे कि लोग घबराकर सुरक्षित स्थानों की ओर भागे. हालांकि, अब तक किसी भी स्थान से जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है. इससे पहले, सोमवार सुबह दिल्ली में भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, दिल्ली में भूकंप की तीव्रता 4.0 मापी गई, और इसका केंद्र दिल्ली के पास 5 किलोमीटर की गहराई में था, जिससे तेज झटके महसूस हुए.

भूकंप के दौरान, कई इमारतों में कंपन महसूस हुआ, जिससे लोग घबराकर अपने घरों से बाहर निकल आए. हालांकि, अब तक किसी भी स्थान से जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है.

पीएम मोदी ने की ये अपील- दिल्ली में ये भूकंप के बाद पीएम मोदी ने एक्स पर ट्वीट किया. प्रधानमंत्री लिखा, ‘दिल्ली और आस-पास के इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। सभी से शांत रहने और सुरक्षा सावधानियों का पालन करने की अपील की जाती है। इसके साथ ही संभावित झटकों के प्रति भी सतर्क रहने की जरूरत है. अधिकारी स्थिति पर कड़ी नजर रख रहे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *