Live-in में रह रही प्रेमिका की हत्या कर 2 दिन तक शव के साथ सोता रहा, प्रेमिका का बॉस के साथ चल रहा चक्कर

By: PalPal India News
July 1, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधिइंदौर बजरिया क्षेत्र में लिवइन पार्टनर ने गला दबाकर प्रेमिका की हत्या कर दी। आरोपी ने शव को एक चादर में बांधकर कमरे में रख दिया और दो रात तक उसके साथ सोता रहा। तीसरे दिन शराब पीकर उसने अपने दोस्त को हत्या की बात बताई। दोस्त की सूचना पर बजरिया पुलिस ने शव को बरामद किया और आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी पहले से शादीशुदा है, उसके दो बच्चे हैं। दोनों के बीच साढ़े तीन साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था, वे आठ महीने से किराये के कमरे में लिवइन में रह रहे थे।

प्यार, शक और हत्या की पूरी कहानी

प्रेमिका एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करती थी। प्रेमी को शक था कि उसका बॉस से प्रेम प्रसंग चल रहा है। 27 जून की शाम को दोनों के बीच इसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इस दौरान आरोपी ने युवती का गला दबा दिया और उसकी मौत हो गई। बजरिया थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बजरिया क्षेत्र स्थित कुशीनगर कालोनी निवासी 29 वर्षीय रितिका सेन एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करती थी। विदिशा जिले के सिरोंज में रहने वाले 32 वर्षीय सचिन राजपूत के साथ साढ़े तीन साल से उसका प्रेम प्रसंग था। सचिन भी पहले प्राइवेट नौकरी करता था। भोपाल में वह बजरिया क्षेत्र के ही गायत्री नगर स्थित करारिया फार्म में रहता था। चार साल पहले दोनों एक कंपनी में काम करते थे। इस बीच उनकी दोस्ती हुई। वही प्रेमसंबंध प्रगाढ़ हुए तो आठ महीने पहले रितिका सचिन के साथ लिवइन में रहने के लिए आ गई थी।

बॉस के साथ चैट पढ़कर आग बबूला हुआ प्रेमी

पूछताछ में आरोपी सचिन ने पुलिस को बताया कि रितिका अपने बॉस से फोन पर अक्सर बातें करती थी, जिसको लेकर दोनों के बीच विवाद होता था। बीते शुक्रवार शाम को उसने रितिका और उसके बास की चैट पढ़ ली थी। इसी बात पर उनका झगड़ा शुरू हुआ। तब झूमाझटकी के दौरान सचिन ने रितिका का गला दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घबराकर सचिन ने शव को एक चादर में लपेटा और कमरे में रख दिया। वह दो दिन तक शव के पास ही कमरे में सोता रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *