पत्नी की हत्या कर बोरे में शव को भर लगा रहा था ठिकाने, गश्त करती पुलिस ने पकड़ा तो कुबूला अपना जुर्म

By: PalPal India News
May 6, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधिमहाराष्ट्र के पुणे जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर  जब वह शव को ठिकाने के लिए अपने स्कूटर पर जा रहा था, तब पुलिस ने उसे पकड़ लिया। आरोपी पति अभी पुलिस की गिरफ्त है।

क्या है पूरा मामला?

पुलिस ने बताया कि मंगलवार को महाराष्ट्र के पुणे जिले में एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय पत्नी की हत्या कर दी और उसका शव स्कूटर पर ले जाते हुए पकड़ा गया। पुलिस की एक गश्ती टीम ने 28 वर्षीय आरोपी को रोका, जो तड़के नांदेड़ शहर के इलाके में अपने दोपहिया वाहन पर सवार था। उन्होंने बताया कि टीम को महिला का शव एक बोरी में भरा हुआ मिला। दरअसल आरोपी राकेश निसार ने घरेलू विवाद के बाद कथित तौर पर धायरी इलाके में अपने अपार्टमेंट में अपनी पत्नी बबीता का गला घोंट दिया। रात करीब 1.30 बजे एक व्यक्ति द्वारा स्कूटर पर शव ले जाने की पुलिस को सूचना मिली। गश्ती दल ने वाहन को रोका और बोरी में भरी एक महिला का शव बरामद किया। अधिकारी ने बताया कि उत्तर प्रदेश के एक मजदूर निसार को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *