पलपल इंडिया प्रतिनिधि। मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो के लोग दीवाने हैं. गुरुवार को, लोकप्रिय पैपराजो हैंडल विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर जानकारी दी कि कीकू ने कपिल शर्मा का नेटफ्लिक्स शो छोड़ दिया है। खबरों के अनुसार, कीकू शारदा ने एक नए रियलिटी शो – ‘राइज एंड फॉल’ के लिए साइन अप किया है, जो जल्द ही अमेज़न एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम होगा और जिसे अशनीर ग्रोवर होस्ट करेंगी। इसी वजह से कीकू ने कथित तौर पर ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो’ छोड़ दिया है। पिछले कुछ समय से उनका ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ नेटफ्लिक्स पर आ रहा है. कीकू शारदा और कृष्णा अभिषेक बीच लड़ाई का वीडियो वायरल होने के बाद अब कपिल के इस कॉमेडी शो को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. कीकू शारदा ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ से ब्रेक लेने वाले हैं. वह अगले कुछ दिनों तक कपिल शर्मा के शो में दिखाई नहीं देंगे. जानिए इसके पीछे क्या वजह है.
दरअसल, कीकू शारदा नए रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ में हिस्सा लेने जा रहे हैं. इस शो की शूटिंग बुधवार से शुरू होने जा रही है. ‘राइज एंड फॉल’ से जुड़े एक सोर्स ने आईएएनएस को बताया कि कीकू शारदा इस शो में नजर आने वाले हैं. इसलिए वह कुछ दिनों के लिए ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में दिखाई नहीं देंगे. जब तक वह नए शो के हाउस में हैं, तब तक वह पुराने वाले शो पर नजर नहीं आएंगे.
‘राइज एंड फॉल’ एक नया रियलिटी शो है और यह अमेजन एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम होगा. बताया जा रहा है कि यह शो नेटफ्लिक्स के कॉमेडी शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ को कड़ी टक्कर देगा. इसे ‘शार्क टैंक’ फेम मशहूर बिजनेसमैन अशनीर ग्रोवर होस्ट करने वाले हैं. शो का कॉन्सेप्ट कुछ-कुछ बिग बॉस के जैसा ही है.
इस शो में अर्जुन बिजलानी, कीकू शारदा, धनश्री वर्मा और कुब्रा सैत जैसे कलाकारों की एंट्री कंफर्म हो गई है. बाकी कंटेस्टेंट के बारे में जल्द ही बताया जाएगा. कहा जा रहा है कि अशनीर खुद ‘राइज एंड फॉल’ शो की कास्टिंग और उसके रिजेक्शन पर नजर रख रहे हैं. वह इस शो में आने वाले पांच कंटेस्टेंट को पहले ही रिजेक्ट कर चुके हैं. अशनीर ने तब कहा था कि वो इस शो के लिए सही नहीं थे. बताया जा रहा है कि शो की कास्टिंग स्टार की पॉवर के अनुसार की जा रही है, ताकि इससे अधिक से अधिक दर्शक जुड़ सकें.