पलपल इंडिया प्रतिनिधि: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर इंसानियत की मिशाल पेश करते हुए एक विधवा महिला के घर में उजाला करवाया। दरअसल यह विधवा महिला अपने दो नाबालिग बेटों के साथ छह दिन से अंधेरे में रह रही थी। महिला ने रोते हुए अपनी परेशानी मंत्री जी को बताई तो वह भावुक हो गए। जिसके बाद उन्होंने तुरंत असिस्टेंट इंजीनियर को फटकार लगाई और महिला के घर बिजली कनेक्शन जोड़ने को कहा।
आपको बता दे ई सड़क पर रहने वाली महिला का छह हजार रुपये बिजली बिल बकाया था। इसी वजह से उसके घर का कनेक्शन काट दिया गया था। जिसके बाद वह छह दिन से बिजली विभाग ऑफिस के चक्कर काट रही थी, लेकिन कोई उसकी बात नहीं सुन रहा था। गुरुवार को उसने ऊर्जा मंत्री के सामने अपनी ब्यथा सुनाई जिसके बाद उसकी समस्या का समाधान हो गया।