पलपल इंडिया प्रतिनिधि। मेरठ में ड्रम कांड के बाद उन पतियों में खौफ का माहौल है, जिनकी पत्नियां शादी के बाद भी अपने बॉयफ्रेंड के साथ रिलेशन में हैं। ग्वालियर में ऐसे ही एक पति को अपनी हत्या का डर सता रहा है। पीड़ित पति का कहना है कि उसकी पत्नी 3-4 लड़कों के साथ रिलेशनशिप में है। वह खुद तीन साल से अकेला रह रहा है। पीड़ित ने खुद को और अपने बच्चे को बचाने के लिए सीएम से गुहार लगाई है। इस युवक की पत्नी की चार बॉयफ्रेंड हैं। वह अपने पति को छोड़कर एक बॉयफ्रेंड के साथ रह रही है। ये बॉयफ्रेंड पति को हत्या की धमकी दे रहा है। जब पुलिस ने युवक की बात को गंभीरता से नहीं सुना तो वह फूलबाग चौराहे पर मुख्यमंत्री के नाम पोस्टर लेकर धरने पर बैठ गया।
पीड़ित पति ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से मदद की गुहार लगाई है। उसने आशंका जाहिर की है कि कहीं उसकी पत्नी पूजा भी मेरठ कांड की तरह उसे कटवाकर ड्रम में सीमेंट से न दबवा दे।
अमित को आशंका है कि मेरठ में सौरभ ड्रम हत्याकांड की तरह उसका भी कत्ल हो सकता है। इस मामले को लेकर वह कई बार थाने में शिकायत करने गया, लेकिन पुलिस ने उसकी सुनवाई नहीं की। आखिर में परेशान होकर अमित ग्वालियर के फूल बाग चौराहे पर सीएम के पोस्टर के नीचे धरने पर बैठ गया। अमित ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से मदद की गुहार लगाई है। पीड़ित अमित ने बताया कि कई बार उसने पुलिस से शिकायत की, लेकिन उसकी बात को गंभीरता से नहीं लिया गया। वहीं, जानकागंज थाना प्रभारी का दावा है कि अमित थाने पर अभी तक नहीं आया है। अगर पूर्व में कोई आवेदन दिया होगा तो उस पर कार्रवाई ही होगी। अगर अमित आता है तो वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।