पलपल इंडिया प्रतिनिधि। जिले के मझगवां थाना से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहाँ दिल्ली से मझगवां थाना पहुंची एक महिला ने मझगवां के ही रहने वाले युवक हीरा वर्मा के ऊपर आरोप लगाए है। महिला आरती ने बताया की आज हीरा वर्मा से उसके दो बेटे व दो बेटियां हैं। लेकिन अचानक हीरा उसे बिना बताए मझगवां भाग आया और यहां आकर वह दूसरी शादी करने के फिराक में है।
मझगवां थाना प्रभारी आदित्य नारायण ध्रुर्वे ने जानकारी देते हुए बताया कि बिहार के दरभंगा निवासी महिला आरती के मुताबिक मझगवां के बरहा निवासी हीरा वर्मा ने दिल्ली के एक मंदिर में उसके साथ सात फेरे लेते हुए शादी कर ली। महिला आरती के मुताबिक आज हीरा वर्मा से उसके दो बेटे व दो बेटियां हैं। लेकिन अचानक हीरा उसे बिना बताए मझगवां भाग आया और यहां आकर वह दूसरी शादी करने के फिराक में है।
दिल्ली से मझगवां पहुंची आरती ने आरोप लगाते हुए बताया कि जब वह अपने मासूम बच्चों के साथ ससुराल पहुंची तो उसे न सिर्फ पति ने नहीं बल्कि ससुराल वालों ने भी बेरहमी पूर्वक भगा दिया और हीरा ने साफ मना कर दिया कि अब उनके लिए घर में जगह नहीं है। यहां तक उसकी मौसी, भाई एवं चाचा ने आरती व उसके बच्चों को जान से मारने की धमकी भी दी। आदित्य नारायण धु्रर्वे, थाना प्रभारी मझगवां का कहना है कि महिला के पास शादी से जुड़े कोई सबूत नहीं है। युवक को भी थाने बुलाया गया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रहीं है।