रोहित शर्मा के बाद क्या विराट कोहली भी लेने जा रहे रिटायरमेंट? रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा जाने यहाँ

By: PalPal India News
May 10, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि। रोहित शर्मा द्वारा हाल ही में टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह देने की खबर सामने आई थी। रोहित के संन्यास के बाद विराट कोहली के टेस्ट से रिटायरमेंट की संभावना जताई जा रही है।

आपको बता दे रोहित ने पिछले साल ही T20I क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। 2 फॉर्मेट को अलविदा कहने के बाद रोहित अब सिर्फ टीम इंडिया के लिए वनडे क्रिकेट खेलते नजर आएंगे। हिटमैन ने संन्यास का ऐलान ऐसे वक्त में किया जब टीम इंडिया को अगले महीने इंग्लैंड का दौरा करना है। रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने BCCI से कहा है कि वह इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेना चाहते हैं, लेकिन शीर्ष अधिकारियों ने उन्हें अपने फैसले पर पुनर्विचार करने के लिए कहा है।

सिलेक्टर्स के सामने बड़ी चुनौती

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए टीम तय करने के लिए चयनकर्ता कुछ दिनों में बैठक करेंगे और अगर विराट और रोहित दोनों उपलब्ध नहीं होते हैं, तो उनके सामने बहुत बड़ी चुनौती होगी। रिपोर्ट में आगे दावा किया गया है कि कोहली बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के खत्म होने के बाद से ही संन्यास पर विचार कर रहे हैं, जहां उनके निराशाजनक प्रदर्शन की वजह से उनकी काफी आलोचना हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *