सौरभ हत्याकांड के बाद मेरठ में एक पति को लेकर दो पत्नियों के बीच भारी विवाद, एक दूसरे के बाल पकड़-पकड़कर की मारपीट

By: PalPal India News
April 23, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि। सौरभ हत्याकांड के बाद से मेरठ में कई मामले आते जा रहे है इस बार एक अन्य मामला सामने आया है जिसमें एक पति को लेकर दो पत्नियां एक दूसरे के बाल पकड़-पकड़कर मारपीट करने लगी। आरोप है कि पहली बीवी ने अपने भाई से शौहर को पिटवाया। पहली बीवी पर बच्चों को छोड़ प्रेमी संग फरार होने का आरोप है।

दरअसल मेरठ में एक पति को लेकर दो पत्नियों का थाने के गेट पर महासंग्राम हो गया। दोनों पत्नियां एक युवक को लेकर एक दूसरे के बाल पकड़-पकड़कर लड़ने लगी। उनके साथ आए लोग भी आपस में उलझ गए। पुलिस के सामने मारपीट और गालीगलौज का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

इरशाद पर दूसरी शादी करने का आरोप

जानकारी के अनुसार, तारापुरी के धोबीघाट के रहने वाले इरशाद की शादी हो चुकी है और उसके चार बच्चे भी है। निशा का आरोप है कि उसे बिना बताए इरशाद ने दूसरा निकाह कर लिया और दूसरी बीबी अलिना को कहीं और किराए के मकान में रख लिया। लोगों से जानकारी मिलने के बाद पहली पत्नी निशा इरशाद को ढूंढते हुए अलिना के पास पहुंच गई। दोनों पत्नियों ने इरशाद को लेकर संघर्ष शुरू कर दिया और थाने पहुंच गई। वहां पर भी पुलिस की मौजूदगी में निशा और अलिना एक-दूसरे से मारपीट करते हुए दिखाई दी। दोनों पत्नियों को मारपीट करते हुए देखकर इरशाद बीच में आया, बामुश्किल उसे अलग किया। आरोप है कि इरशाद के परिवार के साथ निशा पक्ष ने मारपीट भी की है। थाने पर इरशाद ने मीडिया को बताया कि अलिना की अपनी कोई संतान नही है। पहली पत्नी निशा किसी के साथ चली गई थी। बच्चे अकेले रह गए। अलिना से निकाह किया और वह बच्चों की देखभाल कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *