दो बच्चों की गला दबाकर हत्या करने के बाद माता पिता ने लगाई फांसी,घटनास्थल से सुसाइड नोट भी बरामद

By: PalPal India News
March 11, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि। तमिलनाडु की राजधानी हैदराबाद में सनसनीखेज मामला सामने आया है। माता-पिता ने खुद को फांसी लगाने से पहले अपने दो बच्चों की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद दोनों माता-पिता ने खुद फांसी लगा ली। घर में एक साथ 4 लोगों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर पुलिस को घटनास्थल से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है।

बेटी और बेटा की गला दबाकर की हत्या

दरअसल वित्तीय समस्याओं से परेशान होकर एक दंपति ने पहले अपने दो बच्चों की हत्या कर दी। उसके बाद दोनों माता-पिता ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि ‘डायल 100’ पर सूचना मिली थी कि सोमवार रात हब्सीगुडा में रहने वाले एक परिवार ने अपने घर में आत्महत्या कर ली है। पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई। पुलिस के अनुसार, 45 वर्षीय व्यक्ति और उसकी 35 वर्षीय पत्नी ने अपनी बेटी (14) और बेटे (10) की गला दबाकर हत्या कर दी और फिर खुद फांसी लगा ली।

सुसाइड नोट मे कहा- प्लीज मुझे माफ कर दें

मौके पर एक ‘सुसाइड नोट’ बरामद किया गया है, जिसमें कहा गया कि मेरे पास जीवन समाप्त करने के अलावा कोई विकल्प नहीं है। प्लीज मुझे माफ कर दें। वह ‘वित्तीय समस्याओं’ के कारण अपने परिवार के सदस्यों के साथ खुद का भी जीवन समाप्त कर रहा है।

वित्तीय समस्या से जूझ रहा था परिवार

उस्मानिया विश्वविद्यालय थाने के एक अधिकारी ने बताया कि मृतक व्यक्ति पहले एक निजी कॉलेज में ‘लेक्चरर’ के पद पर नियुक्त था। शुरुआती जांच के अनुसार घटना के पीछे वित्तीय समस्या का संदेह है। पुलिस ने कहा कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल ले जाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *