पहलगाम में हमले के बाद उधमपुर में आतंकियों संग एनकाउंटर, एक जवान शहीद

By: PalPal India News
April 24, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधिपहलगाम घाटी में पर्यटकों पर हुए हमले में 26 लोगों की मौत के बाद भारत सरकार ने पांच बड़े कदम उठाए हैं। इनमें सिंधु जल समझौते को रद्द करना और पाकिस्तानी नागरिकों को भारत से बाहर जाने का आदेश देना भी शामिल है। जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले के डूडू-बसंतगढ़ इलाके में गुरुवार (24 अप्रैल) सुबह सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई.

जम्मू कश्मीर की पहलगाम घाटी पर आतंकी हमले के बाद भारत ने कई अहम फैसले लिए हैं। इस हमले में 26 लोगों की मौत हो गई थी, जिनमें अधिकतर पर्यटक थे। भारत सरकार ने इस हमले के बाद जवाबी कार्रवाई करते हुए पांच बड़े फैसले लिए हैं। भारत ने सभी पाकिस्तानी नागरिकों को देश छोड़ने के लिए कहा है। इसके साथ ही अटारी बॉर्डर बंद कर दिया गया है और सिंधु जल समझौता रद्द कर दिया गया है। पाकिस्तान नागरिकों का वीजा बंद कर दिया गया है और उच्चायोग में कर्मचारियों की संख्या 55 से घटाकर 30 कर दी जाएगी।

भारत सरकार ने आज (गुरुवार, 24 अप्रैल) शाम छह बजे सर्वदलीय बैठक बुलाई है। इस बैठक की अध्यक्षता रक्षामंत्री राजनाथ सिंह करेंगे। वहीं, गृहमंत्री अमित शाह पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बारे में बताएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *