पलपल इंडिया प्रतिनिधि। गाजियाबाद के गोविंदपुरम इलाके में एक घर के अंदर बुजुर्ग का शव मिलने से अफरा-तफरी मच गई। मामले की जानकारी जब पुलिस को दी गई तो आनन फानन में पुलिस ने बॉडी का पंचनामा भर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आसपास लगे सीसीटीवी भी खंगाले गए। बावजूद इसके पुलिस को कोई सुराग हाथ नहीं लगा। बजुर्ग की मौत को लेकर जब पुलिस ने कड़ाई से पछताछ की तो मृतक की बहू ने बताया कि उसने ही लकड़ी के बैट से पीट-पीट कर अपने ससुर की हत्या कर दी।
पुलिस ने घर में मौजूद किराएदार से भी पूछताछ की, जब पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लगा तो पुलिस ने घर में ही मौजूद मृतक की बहू से पूछताछ की। दरअसल, मृतक के बेटे की मौत कोरोना के समय हो गई थी, जिसके बाद बुजुर्ग ससुर के साथ उसकी बहू व बच्चे और उसके किराएदार अपने परिवार के साथ रह रहे थे।
बहु ने लगाया ससुर पर बुरी नजर रखने का आरोप
मृतक की बहू ने बताया कि उसने ही लकड़ी के बैट से पीट-पीट कर अपने ससुर की हत्या कर दी। आरोपी महिला ने बताया कि वह बैट से पीट कर अपने ससुर को अपने से दूर हटा रही थी क्योंकि उसका ससुर उस पर गलत निगाह रखता था और उसके साथ कई बार पहले भी जबरदस्ती कर चुका था। अब ऐसे में बीती रात भी उसने जबरदस्ती की थी जिसके बाद पास में रखे लकड़ी के बैट से उसे अपने ससुर को छुड़ाने की नीयत से मारा लेकिन वह नहीं जानती थी कि उनकी मौत हो जाएगी। बहु ने बताया की मैंने कई बार थाने में जाकर की थी लेकिन पुलिस ने घरेलू झगड़ा कहकर मुझे वापस भेज दिया। अब हद हो गई थी वह मुझे लगातार परेशान कर रहे थे। आरोपी बहू ने बताया कि उनके कई औरतों से अवैध संबंध है इसी वजह से उसने सोचा कि शव को वह वहीं पर छोड़ देती है, जिससे कि कोई सोचेगा कि इतनी औरतों से संबंध रखने वाले वृद्धि की उसी के घर में घुसकर किसी ने हत्या कर दी होगी लेकिन पुलिस ने इस घटना का चंद घंटे में खुलासा कर दिया।