अक्षय कुमार लेकर आ रहे है केसरी चैप्टर 2: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ जलियांवाला बाघ’, फिल्म की रिलीज डेट हुई घोषित

By: PalPal India News
March 22, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि। अक्षय कुमार स्टारर ब्लॉक बस्टर फिल्म ‘केसरी के बाद अब केसरी चैप्टर 2: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ जलियांवाला बाघ’ फिल्म आने वाली है इस फिल्म की रिलीज डेट घोषित कर दी गई है। ये फिल्म 18 अप्रैल को आपके सिनेमाघरों में आएगी।

अक्षय कुमार स्टारर फिल्म केसरी के अगले पार्ट ‘केसरी चैप्टर 2: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ जलियांवाला बाघ’ की रिलीज डेट की घोषणा कर दी गई है। ये फिल्म इसी साल 18 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म के प्रोड्यूसर करण जौहर है करण ने अपने इन्स्ताग्राम में साझा करते हुए खुद इसकी जानकारी दी है। करण जौहर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। जिसमें करण ने बताया, ‘कुछ लड़ाइयां हथियारों से नहीं लड़ी जाती। केसरीचैप्टर 2 का टीज़र 24 मार्च को रिलीज़ होगा। 18 अप्रैल को दुनिया भर के सिनेमाघरों में।’

अक्षय कुमार के साथ अनन्या पांडे आएंगी नजर

केसरी चैप्टर 2 में अक्षय कुमार, अनन्या पांडे और आर माधवन जैसे कई बेहतरीन कलाकार हैं। यह फिल्म रघु पालत और पुष्पा पालत की किताब ‘द केस दैट शुक द एम्पायर’ पर आधारित है। यह फिल्म सी शंकरन नायर के जीवन पर आधारित है, जो एक बैरिस्टर थे, जिन्होंने जलियांवाला बाग हत्याकांड के पीछे की सच्चाई को उजागर करने के लिए ब्रिटिश राज के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी। रघु पालत सी शंकरन नायर के परपोते हैं और कहानी भारतीय इतिहास के इस महत्वपूर्ण अध्याय में गहराई से उतरती है। मूल रूप से 14 मार्च 2025 को रिलीज़ होने वाली इस फिल्म को अब 18 अप्रैल, 2025 तक के लिए टाल दिया गया है। धर्मा प्रोडक्शंस, लियो मीडिया कलेक्टिव और केप ऑफ़ गुड फ़िल्म्स द्वारा निर्मित, केसरी चैप्टर 2 का निर्देशन करण सिंह त्यागी ने किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *