ब्लैक बिकिनी में अलाया एफ ने शेयर की मस्तीभरी तस्वीरें, फैंस बोले– ‘बीच क्वीन’

By: PalPal India News
May 10, 2025

एक्ट्रेस अलाया एफ ने एक बार फिर अपने बोल्ड और बेफिक्र अंदाज़ से सोशल मीडिया पर फैंस का दिल जीत लिया है। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर कुछ ताज़ा तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें वह ब्लैक बिकिनी में कयाकिंग का मजा लेते हुए नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों में उनका ग्लैमरस लुक और फिटनेस साफ दिखाई दे रहा है।

अलाया ने इन फोटोज के साथ कैप्शन में लिखा, “Bikinis, bubbles & boat days. Always the bestttt time with @konkanexplorersindia.” तस्वीरों के बैकग्राउंड में समुद्र और हरियाली का खूबसूरत नज़ारा भी देखने को मिल रहा है, जो इन पलों को और भी खास बना रहा है।

शेयर की गई अन्य तस्वीरों में अलाया अपनी गर्ल गैंग के साथ एन्जॉय करती नजर आ रही हैं। वे सभी मिलकर मस्ती करते और चीयर्स करते हुए दिख रही हैं। यह वेकेशन ट्रिप गोवा या कोंकण क्षेत्र का बताया जा रहा है, जहां अलाया अपनी दोस्तों के साथ वॉटर स्पोर्ट्स और कयाकिंग का लुत्फ उठा रही हैं।

फैंस को उनका यह अंदाज बेहद पसंद आ रहा है। किसी ने उन्हें ‘बीच क्वीन’ कहा तो किसी ने ‘गॉर्जियस गर्ल’ कहकर तारीफ की। पोस्ट के कुछ ही देर में तस्वीरें वायरल हो गईं और उन पर हजारों लाइक्स और कमेंट्स आने लगे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *