आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने हाल ही में अपनी शादी के तीन साल पूरे होने का मनाया जश्न, शेयर की रोमांटिक फोटो

By: PalPal India News
April 15, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधिआलिया भट्ट-रणबीर कपूर इंडस्ट्री के सबसे चहीते कपल्स में से एक हैं. 14 अप्रैल को कपल ने अपनी शादी की तीसरी सालगिरह सेलिब्रेट की. बॉलीवुड के क्यूटेस्ट कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अपनी रोमांटिक केमिस्ट्री की वजह से हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं. कपल ही नहीं, उनकी बेटी राहा कपूर भी अपनी क्यूटनेस से सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं. कपल की शादी को कल यानी 14 अप्रैल को तीन साल पूरे हो गए और इस ओकजन को भी उन्होंने खास अंदाज़ में सेलिब्रेट किया.

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने हाल ही में अपनी शादी के तीन साल पूरे होने का जश्न मनाया। रणबीर-आलिया 14 अप्रैल 2022 को शादी के बंधन में बंधे थे। तीसरी वेडिंग एनिवर्सरी पर कपल को हर तरफ से बधाईयां मिलीं। लेकिन फैंस को इंतज़ार था कपल की ओर से सेलिब्रेशन की तस्वीरों का. और देर शाम आलिया ने फैंस की ये ख्वाहिश पूरी भी कर दी. आलिया ने इंस्टाग्राम हैंडल पर रणबीर के साथ एक बेहद प्यारी सी तस्वीर शेयर की है. इस तस्वीर ने सोशल मीडिया पर आते ही सबका दिल जीत लिया है. फैंस और यूज़र्स इस तस्वीर पर खूब प्यार लुटा रहे हैं.

आलिया ने शेयर की अनसीनतस्वीर

आलिया ने इंस्टाग्राम पर रणबीर के साथ जो अनसीनतस्वीर शेयर की है, वो निजी पल की लग रही है, जिसमें दोनों समुद्र किनारे ट्रॉपिकल वेकेशन का लुत्फ उठाते दिख रहे हैं. तस्वीर में सनसेट की रोशनी में आलिया रणबीर के कंधे पर प्यार से सिर टिकाए हुए दिखाई दे रही हैं, जबकि रणबीर क्लोज-अप सेल्फी क्लिक कर रहे हैं. ये तस्वीर तो स्पेशल है ही, लेकिन इस पोस्ट के साथ आलिया ने जो कैप्शन लिखा है, वो सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान खींच रहा है. रणबीर संग अपनी ये प्यारी सी तस्वीर शेयर करते हुए आलिया ने कैप्शन में लिखा- “होम, ऑलवेज. #Happy3.”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *