भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा का बड़ा बयान, बीतते पल के साथ लिए गए हर फैसले के साथ…..

By: PalPal India News
May 9, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि। भारत ने मंगलवार देर रात पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया और पहलगाम आतंकवादी हमले का बदला लिया। भारतीय सेना ने इसे ऑपरेशन सिंदूर नाम दिया। इस ऑपरेशन के बाद पाकिस्तान ने गुरुवार को जम्मू, पठानकोट और कुछ अन्य स्थानों पर मिसाइलों और ड्रोन से हमला करने की कोशिश की, जिसे भारत के एयर डिफेंस सिस्टम ने पूरी तरह से नाकाम कर दिया।

भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा का बड़ा बयान सामने आया है। रोहित शर्मा ने कहा कि हर बीतते पल के साथ लिए गए हर फैसले के साथ मुझे हमारी भारतीय सेना, भारतीय वायुसेना और भारतीय नौसेना पर बेहद गर्व महसूस हो रहा है। हमारे सैनिक हमारे देश के गौरव के लिए डटे हुए हैं। उन्होंने आगे कहा कि हर भारतीय के लिए जिम्मेदार होना और किसी भी फर्जी खबर को फैलाने या उस पर विश्वास करने से बचना जरूरी है। सभी सुरक्षित रहें! #OperationSindoor #JaiHind.

टेस्ट से किया संन्यास का ऐलान

आपको बता दे रोहित शर्मा ने 7 मई को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेकर क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया था। रोहित के संन्यास का ऐलान ऐसे वक्त पर आया जब टीम इंडिया को अगले महीने टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड का दौरा करना है। पिछले साल T20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतकर T20 इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहने वाले रोहित ने इस साल अपनी कप्तानी में टीम इंडिया को चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जिताया था। टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद अब हिटमैन सिर्फ वनडे क्रिकेट में नजर आएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *