चिलचिलाती हुई गर्मी के बीच IMD ने जारी किया अलर्ट, 20 राज्यों में आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट

By: PalPal India News
April 15, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधिदेश के कई राज्य में भीषण गर्मी से लोग झुलस रहे हैं। लेकिन  लगातार बढ़ रही इस गर्मी के बीच कुछ राज्यों में आज आंधी-तूफान और बारिश का भी अलर्ट है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आने वाले दिनों में दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई राज्यों के तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि होने का अनुमान जताया है। दिल्ली-एनसीआर में बुधवार से लू (Heat Wave) चलने की आशंका जताई गई है। इसके साथ ही देश के 20 राज्यों में आज आंधी-तूफान और बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है।

लू की चपेट में ये राज्य- 

राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात और आंध्र प्रदेश जैसे कई राज्य पहले ही बहुत गर्मी और लू की चपेट में हैं। राजस्थान के बाड़मेर जिले में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार जा चुका है। आज राजस्थान के 6 जिलों में लू चलने का यलो अलर्ट जारी किया गया है, यानी इन इलाकों में तापमान और बढ़ सकता है।

IMD ने जारी किया अलर्ट-

मौसम विभाग ने आज देश के कई राज्यों में आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट जारी किया है। विभाग ने बताया कि मंगलवार को महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश समेत 20 राज्यों में आंधी और बारिश की संभावना है। कुछ इलाकों में ओलावृष्टि (hailstorm) भी हो सकती है, खासकर महाराष्ट्र और झारखंड में।

साथ ही, बिहार, पश्चिम बंगाल और ओडिशा के कुछ इलाकों में हल्की बारिश और आंधी आने का अनुमान जताया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वोत्तर राज्यों जैसे असम, मणिपुर और मेघालय में भी आज बारिश होगी और अगले पांच दिनों तक यह सिलसिला जारी रह सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *