भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का पोस्टर जारी, भगनानी ब्रदर्स पर भड़के सोशल मीडिया यूजर्स

By: PalPal India News
May 10, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि। एक तरफ भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव ने जंग का रूप ले लिया है, वहीँ दूसरी तरफ हाल ही में फिल्ममेकर निक्की भगनानी और विक्की भगनानी ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का पोस्टर भी जारी कर दिया, जिस पर सोशल मीडिया यूजर्स का गुस्सा भड़क पड़ा है।

‘बॉर्डर’ से लेकर ‘उरी- द सर्जिकल स्टाइक’ तक बॉलीवुड ने देशभक्ति पर आधारित कई फिल्में बनाई हैं, जिन्हें दर्शकों से बेशुमार प्यार मिला। हाल ही में भारतीय सेना ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले का’ऑपरेशन सिंदूर’ के जरिए जवाब दिया, जिसके अंतर्गत भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पीओके के भीतर 9 आतंकी ठिकानों को तहस-नहस कर दिया। ऑपरेशन सिंदूर के बाद बॉलीवुड में इस ऑपरेशन पर फिल्म बनाने की होड़ है। हाल ही में कई फिल्म निर्माताओं ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ टाइटल रजिस्टर कराने के लिए आवेदन किया था और अब फिल्म ऑपरेशन सिंदूर की घोषणा भी कर दी गई है, जिसे लेकर लोगों में आक्रोस देखा जा सकता है।

ऑपरेशन सिंदूर पर बनेगी फिल्म 

भगनानी फिल्म्स और द कंटेंट इंजीनियर ने आधिकारिक रूप से ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की घोषणा की है। भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच मेकर्स द्वारा एआई जनरेटेड पोस्टर जारी किया गया, जिसे लेकर सोशल मीडिया यूजर्स का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। लोगों ने ऑपरेशन सिंदूर की घोषणा करने वाले प्रोड्यूसर्स को लताड़ना शुरू कर दिया, जिसके बाद उन्हें आधिकारिक तौर पर माफी मांगनी पड़ी।

पोस्टर देख भड़के यूजर

‘ऑपरेशन सिंदूर’ के पोस्टर में एक महिला सैनिक की शक्तिशाली छवि दिखाई देती है, जो वर्दी में है और अपनी मांग में सिंदूर लगा रही है। पोस्टर में एक युद्धग्रस्त पृष्ठभूमि भी देखने को मिलती है, जिसमें टैंक, कांटेदार तार और ऊपर उड़ते लड़ाकू विमान हैं। पोस्टर देखने के बाद यूजर गुस्से से लाल हो गए। एक ने कमेंट करते हुए लिखा- ‘शर्म आनी चाहिए, पैसा कमाने के लिए ये सब…’ एक अन्य ने लिखा- ‘एक्टर्स और सेलिब्रिटी के पास पब्लिकली कुछ बोलने का दम नहीं है और वे इस पर फिल्म बनाकर सिर्फ पैसे कमाना चाहते हैं।’ एक और यूजर लिखता है- ‘इस तरह के मुद्दों पर पैसे बनाना पंद करो।’ एक ने लिखा- ‘अरे भाई अभी खत्म तो होने दे।’

प्रोड्यूसर ने दी सफाई

फिल्म के प्रोड्यूसर निक्की भगनानी और विक्की भगनानी ने लोगों का गुस्सा देखते हुए दी सफाई। इंस्टा स्टोरी पर एक लंबा-चौड़ा पोस्ट शेयर करते हुए माफी मांगी है। उन्होंने लिखा- ‘हमने जो भारतीय सेना द्वारा उठाए गए साहसिक कदम के लिए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर बेस्ड फिल्म की घोषणा की थी उसके लिए माफी मांगते हैं। हमारा मकसद किसी के सेंटीमेंट्स को हर्ट करने का बिलकुल भी नहीं था। फिल्ममेकर होने के नाते मैं हमारे सैनिकों और नेतृत्वकर्ताओं के साहस, बलिदान और ताकत से प्रभावित हुआ और इसलिए इस शक्तिशाली कहानी को पर्दे पर लाने का फैसला किया।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *