भारत के सबसे ज्यादा टैक्स देने वाले सेलिब्रिटी बन गए अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान को छोड़ा पीछे

By: PalPal India News
March 18, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि। बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन वित्तीय वर्ष 2024-25 में भारत के सबसे ज्यादा टैक्स देने वाले सेलिब्रिटी बन गए हैं। अमिताभ बच्चन ने 15 मार्च, 2025 को 52.50 करोड़ रुपये के एडवांस टैक्स की अपनी आखिरी किस्त का भुगतान किया। आखिरी किश्त के बाद अमिताभ ने  शाहरुख खान को पीछे छोड़ दिया है।

आपको बता दे वित्तीय वर्ष 2024-25 में  अमिताभ बच्चन की कुल कमाई 350 करोड़ रुपये तक पहुंच गई। जानकारी के मुताबिक, इस कमाई पर उनकी टैक्स देनदारी 120 करोड़ रुपये रही। भारतीय सिनेमा की कुछ सबसे बड़ी फीचर फिल्मों में काम करने से लेकर ज्यादातर ब्रैंड्स की पहली पसंद बनने तक – अमिताभ बच्चन 82 साल की उम्र में भी एक ऐसे अभिनेता हैं जिनकी मांग है।

एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल के शुरू में अमिताभ बच्चन ने ओशिवारा में क्रिस्टल ग्रुप की आवासीय परियोजना अटलांटिस में स्थित अपना डुप्लेक्स अपार्टमेंट 83 करोड़ रुपये में बेचा था। यह संपत्ति 1.55 एकड़ में फैली हुई है, जिसमें 4,5 और 6 बीएचके वाले फ्लैट हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *