ब्लैक आउटफिट में अमायरा दस्तूर का ग्लैमरस अवतार

By: PalPal India News
March 6, 2025

बॉलीवुड एक्ट्रेस अमायरा दस्तूर ने अपने लेटेस्ट फोटोशूट से सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी है। उन्होंने ब्लैक आउटफिट में अपनी कुछ बेहद स्टाइलिश और हॉट तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं, जिन्हें देखकर फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

इस फोटोशूट में अमायरा ब्लैक ऑफ-शोल्डर ड्रेस में नजर आ रही हैं, जिसमें उनका बोल्ड अंदाज और स्टनिंग लुक सभी का ध्यान खींच रहा है। उनके स्टाइलिश लुक के साथ-साथ उनका एटीट्यूड भी तस्वीरों में साफ झलक रहा है। अमायरा ने तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “Get ready for some dancing collabs!” जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि वह जल्द ही किसी डांस प्रोजेक्ट में नजर आ सकती हैं।

फैंस ने कमेंट सेक्शन में उनकी जमकर तारीफ की। एक यूजर ने लिखा, “Looking so amazing”, तो वहीं दूसरे फैन ने कमेंट किया, “हॉटनेस ओवरलोडेड!” अमायरा दस्तूर अपने फैशन और स्टाइल के लिए जानी जाती हैं, और हर बार उनके नए लुक इंटरनेट पर वायरल हो जाते हैं। इस बार भी उनकी ग्लैमरस तस्वीरों ने फैंस के दिलों की धड़कनें बढ़ा दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *