नगर निगम द्वारा संचालित एक इलेक्ट्रिक सिटी बस ने पैदल यात्रियों को मारी टक्कर,तीन लोगों की मौत

By: PalPal India News
April 16, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधिनगर निगम द्वारा संचालित एक इलेक्ट्रिक सिटी बस ने एक ट्रैफिक सिग्नल पर वाहनों के साथ-साथ पैदल यात्रियों को भी टक्कर मार दी जिससे तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद सरकारी बस में गुस्साई भीड़ ने तोड़फोड़ की।

आपको बता दे गुजरात के राजकोट शहर में बुधवार सुबह स्थानीय नगर निगम की एक बस ने ट्रैफिक सिग्नल पर कई वाहनों और पैदल यात्रियों को टक्कर मार दी, जिससे 3 लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। CCTV फुटेज में इलेक्ट्रिक बस को व्यस्त ट्रैफिक सिग्नल पर दोपहिया वाहनों और कारों सहित अन्य वाहनों को टक्कर मारते हुए देखा गया।

गुस्साई भीड़ ने बस में तोड़फोड़ की

गांधीग्राम पुलिस थाने की इंस्पेक्टर सेजल मेघानी ने बताया कि यह दुर्घटना पूर्वाह्न करीब 10 बजे इंदिरा सर्किल पर हुई। दुर्घटना स्थल से कुछ दूरी पर रुकी सरकारी बस में गुस्साई भीड़ ने तोड़फोड़ की। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया। उन्होंने बताया कि बस चालक को हिरासत में ले लिया गया है और जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *