जामनगर से द्वारका तक पदयात्रा पर निकले अनंत अंबानी, 12 दिन पैदल चलकर मनाएंगे अपना जन्मदिन

By: PalPal India News
March 30, 2025

नई दिल्ली. रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी हमेशा से आध्यात्मिक रुझान रखते हैं. इसी कड़ी में उनकी एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे सड़क पर पैदल चलते नजर आ रहे हैं. इस दौरान अनंत अंबानी अपने सुरक्षा गार्डों से घिरे हुए हैं. अब सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि अनंत अंबानी जामनगर से द्वारका तक करीब 141 किलोमीटर पैदल यात्रा कर रहे हैं. वह 15 से 20 किलोमीटर रोज पैदल चलकर 12 दिनों में द्वारका पहुंचेंगे. इसके बाद 10 अप्रैल को द्वारकाधीश धाम, द्वारका में अपना जन्मदिन मनाएंगे.

बताया जा रहा है कि अनंत अंबानी ने किसी मन्नत को पूरा करने के लिए यह यात्रा शुरू की है. हालांकि, अंबानी परिवार की ओर से अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. अनंत अंबानी की भगवान में गहरी आस्था है, जो उन्हें अपने माता-पिता से विरासत में मिली है. इससे पहले, प्रयागराज के कुंभ मेले में भी वे देखे गए थे, जहां उन्होंने त्रिवेणी घाट पर पवित्र स्नान किया था. उनके साथ पूरे परिवार की तस्वीरें और वीडियो भी सामने आए थे.

अनंत अंबानी की शादी पिछले साल श्लोका मेहता से हुई थी, जो किसी राजशाही उत्सव से कम नहीं थी. इस शादी में दुनिया भर की बड़ी हस्तियां शामिल हुई थीं. अब वे अपनी आध्यात्मिक यात्रा को लेकर चर्चा में हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *